Join Us

+91-9056508230

  • Civil Engineering
  • TazaTop: Sad Shayari
    Showing posts with label Sad Shayari. Show all posts
    Showing posts with label Sad Shayari. Show all posts

    Tuesday, 26 September 2017

    IsraFeel

    Sad Shayri in Hindi Heart Touching

    Heart Touching Sad Shayri in Hindi


    • इस दिल को किसी की आस रहती है,
      निगाहों को किसी सूरत की प्यास रहती है,
      तेरे बिना किसी चीज़ की कमी तो नही,
      पर तेरे बेगैर जिन्दगी बड़ी उदास रहती है|

      तेरे प्यार का सिला हर हाल में देंगे,
      खुदा भी मांगे ये दिल तो टाल देंगे,
      अगर दिल ने कहा तुम बेवफ़ा हो,
      तो इस दिल को भी सीने से निकाल देंगे

      प्यास दिल की बुझाने वो कभी आया भी नहीं,
      कैसा बादल है जिसका कोई साया भी नहीं,
      बेरुखी इससे बड़ी और भला क्या होगी,
      एक मुद्दत से हमें उसने सताया भी नहीं।

      तुम्हारे नाम को होंठों पर सजाया है मैंने,
      तुम्हारी रूह को अपने दिल में बसाया है मैंने,
      दुनिया आपको ढूंढते ढूंढते हो जायेगी पागल,
      दिल के ऐसे कोने में छुपाया है मैंने!

      जब कोई ख्याल दिल से टकराता है!
      दिल न चाह कर भी, खामोश रह जाता है!
      कोई सब कुछ कहकर, प्यार जताता है!
      कोई कुछ न कहकर भी, सब बोल जाता है!

      खुद में हम कुछ इस तरह खो जाते है,
      बीती हुयी यादो को लेकर रो जाते है,
      नींद नहीं आती रातो में पर,
      उनको ख्वाब में देखने के लिए सो जाते है|

      राह में संग चलूँ ये न गँवारा उसको,
      दूर रहकर वो करता है इशारे बहुत,
      नाम तेरा कभी आने न दिया होंठों पर,
      यूँ तेरे जिक्र से शेर सँवारे हैं बहुत।

      तुम्हारे नाम को होंठों पर सजाया है मैंने,
      तुम्हारी रूह को अपने दिल में बसाया है मैंने,
      दुनिया आपको ढूंढते ढूंढते हो जायेगी पागल,
      दिल के ऐसे कोने में छुपाया है मैंने!

      नजर से क्यूँ जलाते हो आग चाहत की,
      जलाकर क्यूँ बुझाते हो आग चाहत की,
      सर्द रातों में भी तपन का एहसास रहे,
      हवा देकर बढ़ाते हो आग चाहत की।

      रब उसे ऐसी तन्हाई न दे,
      हम जी लेंगे तन्हा पर उसे तन्हाई न दे,
      इन निगाहों में बसी रहे उसकी सूरत,
      भले मेरी सूरत उसे दिखाई न दे|

      तेरे शहर में आ कर बेनाम से हो गए,
      तेरी चाहत में अपनी मुस्कान ही खो गए,
      जो डूबे तेरी मोहब्बत में तो ऐसे डूबे,
      कि जैसे तेरी आशिक़ी के गुलाम ही हो गए।

      मोहब्बत का रुतबा
      तुम क्या जानो हमदम..!!
      अगर तुम्हारे आवाज़ में दर्द है,
      तो मेरी आँखों में भी इश्क़ है|

      ये प्यारी निगाहॆं याद रहॆंगी,
      मिलकर ना मिलने की अदा याद रहॆंगी,
      मुमकिन नहीं की मॆं तुम्हॆ भुला दुं,
      और उमर भर तुम्हॆ भी मेरी याद रहॆगी.

      क्यूँ किसी से इतना प्यार हो जाता है,
      एक दिन का भी इंतजार दुश्वार हो जाता है,
      लगने लगते है अपने भी पराए,
      जब एक अजनबी पर ऐतबार हो जाता है।

      कोई अच्छा लगे तो उनसे प्यार मत करना;
      उनके लिए अपनी नींदे बेकार मत करना;
      दो दिन तो आएँगे खुशी से मिलने;
      तीसरे दिन कहेंगे इंतज़ार मत करना!

    Read More