Join Us

+91-9056508230

  • Civil Engineering
  • TazaTop: News
    Showing posts with label News. Show all posts
    Showing posts with label News. Show all posts

    Saturday, 28 January 2017

    IsraFeel

    Airtel Bank Kya Hai ? क्या है एयरटेल पेमेंट बैंक, इसमें कैसे खोलें खाता ?

         
    क्या है एयरटेल पेमेंट बैंक, इसमें कैसे खोलें खाता ?

    एयरटेल ने देश के पहले पेमेंट बैंक की शुरुआत कर दी है. केंद्र सरकार की ओर से नोटबंदी का ऐलान किए जाने के बाद देश में इस तरह का पहला बैंक राजस्थान में खुला है।एयरटेल का यह बैंक बचत खातों पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देगा, जबकि ज्यादातर बैंक बचत खातों पर सिर्फ चार फीसदी और इक्का-दुक्का बैंक 6 फीसदी ब्याज देते हैं।

    10 हजार आउटलेट्स खोलने की योजना
    इसके साथ ही एयरटेल देश का पहला भुगतान बैंक बन गया है, जो चालू हो चुका है। एयरटेल राजस्थान में अपने 10,000 खुदरा आउटलेट के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं देगी। एयरटेल बैंक की योजना राजस्थान में अपने मर्चेट नेटवर्क को बढ़ाकर साल के अंत तक एक लाख करने की है, जो डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा।

    क्या है पेमेंट बैंक??

    पेमेंट बैंक सेविंग्स डिपोजिट स्वीकार करते हैं ताकि आप ट्रांजेक्शन में इनका इस्तेमाल कर सकें। ये बैंक लोन नहीं देते हैं, ये फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट भी नहीं खोलते हैं। इन बैंकों में जमा करने की अधिकतम सीमा एक लाख रुपये हैं। पेमेंट बैंक सरकारी बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं। ये मेनस्ट्रीम बैंक के अपने खाते में 25 फीसदी तक राशि जमा कर सकते हैं। इन बैंकों में रकम जमा करने पर ग्राहकों को अच्छे रिटर्न्स मिलने की उम्मीद है। ये बैंक तो वैसे वॉलेट जैसे होते हैं लेकिन डेबिट कार्ड और चेक बुक जैसी तमाम सुविधाएं भी देते हैं।

    पेमेंट बैंक में कैसे खुलवाएं खाता??

    पेमेंट बैंक में खाता खुलवाना बहुत आसान है। इस तरह के बैंक में कोई भी खाता खुलवा सकता है। साथ ही इसमें 1 लाख रुपए तक की निश्चित की गई राशि तक रकम जमा कर सकता है।

    पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज??

    पेमेंट बैंक में कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ मान्य है। अगर आपके पास आधार कार्ड है तो फिर आपको किसी और दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि से भी पेमेंट बैंक का खाता खोला जा सकता है।

    अकाउंट खोलने के लिए एयरटेल का ग्राहक होना जरूरी है?

    ऐसी कोई शर्त नहीं है कि आपको पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के लिए एयरटेल का ग्राहक होना पड़ेगा। अगर आपके पास आपका आधार कार्ड है तो आप एयरटेल के मोबाइल ग्राहक नहीं होते हुए भी खाता खुलवा सकते हैं।

    खाता खुलवाने की प्रक्रिया क्या है?

    इसके लिए एयरटेल रिटेल आउटलेट खोले गए हैं जहां आप आधार कार्ड के साथ जाकर अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। अकाउंट खोलने की प्रक्रिया 'पेपरलेस' है और मिनटों में यह काम हो जाता है। केवाईसी फॉर्म भी इलेक्ट्रॉनिकली भरा जाता है।

    क्या डेबिट/क्रेडिट कार्ड सुविधा भी मिलेगी??

    शुरुआत में एयरटेल पेमेंट बैंक एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड सुविधा नहीं देगी, लेकिन आप एयरटेल रिटेल आउटलेट पर कैश जमा कर और निकाल सकते हैं। ये आउटलेट एयरटेल बैंकिंग प्वाइंट्स की तरह काम करेंगे। चूंकि यह पेपरलेस बैंक है, ऐसे में आप एयरटेल मनी एप्प, यूएसएसडी या आईवीआर सिस्टम के जरिये मोबाइल फोन से बैलेंस जान सकते हैं.

    पैसे ट्रांसफर करने की क्या प्रक्रिया है?

    एयरटेल मनी एप या यूएसएसडी के जरिये मोबाइल से *400# डायल करके मनी ट्रांसफर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एक एयरटेल नंबर से दूसरे एयरटेल नंबर पर बैंक में पैसा भेजना निशुल्क होता है। वहीं कंपनी ने वादा किया है वो सेविंग्स अकाउंट में जमा राशि पर 7.25 फीसदी सालाना की दर से ब्याज देगी।

    Now, It's Done


    Agar Ap Hamare Sath Whats App Group Me Judna Chahte hai to Sabse Upar Dekhiye Mera No. Hai Use Save Kar Lijiye Or Whats App Group Ko Join Karne Ke Liye Us Number Pe Click Karke Sidha Hamare Sath Jud Jaye.
    (धन्यवाद)


    और अबतक आपने हमारा website Nayisoch9 subscribe नही किया है तो बिना समय गवाय हमे Subscribe कर ले और ऐसा आपको कर लेना चाहिये क्युकी हम इसमे computer,internet,मोबाइल,internet कि तक्निकी जानकारी के बारे मे और बहुत सी जानकारी डालते है और इसकी जानकारी आपको free मे मिलती रहती है तो बिना समय गवाये Subscribe कर ले|Subscribe करने के लिये आपको अपना E-mail डालना होगा , इसके बाद Subscribe पर क्लिक करे ! आपको एक Popup window दिखेगी , उसमे दिये कोड कुछ इस तरह होंगें gHXja उसे सही तरह डालकर Complete Subscription पर क्लिक करे ! अब आपके डाले गए E-mail ID पर एक E-Mail Mesage आ गई होगी ,, अपना वही E-Mail खोले ऄार message देखें ! Message मे दिये लिन्क पर क्लिक करे ! अब जाकर आपका Subscription complete/confirm होगा ऄार हमारे पोस्ट की जानकारी आपको आपके ई मेल पर मिलेगी !



    Read More

    Friday, 11 November 2016

    IsraFeel

    शरारती ने 2000 का नोट फाड़कर वॉट्सएप पर डाला, कहा- कोई चिप नहीं क्लिक या टच करके पढ़े पूरी न्यूज़

    शरारती ने 2000 का नोट फाड़कर वॉट्सएप पर डाला, कहा- कोई चिप नहीं क्लिक या टच करके पढ़े पूरी न्यूज़


    शरारती ने दो हजार रुपए के नोट में लगी कथित ट्रेकिंग चिप की जांच के लिए उसे फाड़ दिया।
    भिलाई, ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद पांच सौ और एक हजार के नोट के चलन से बाहर होने के बाद नई करंसी लेने के लिए बैंक और डाकघरों के सामने मारामारी मची है। इसी बीच एक शरारती ने दो हजार रुपए के नोट में लगी कथित ट्रेकिंग चिप की जांच के लिए उसे फाड़ दिया और उसे वॉट्सएप ग्रुप पर अपलोड कर दिया। खास बात यह है कि जिस ग्रुप में इस फोटो को डाला गया है, उसमें दुर्ग जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ आईपीएस अफसर भी जुड़े हैं।
    गुरुवार को शहर के एक वॉट्सएप ग्रुप में शाम 7:18 बजे विनोद उपाध्याय नामक व्यक्ति द्वारा फटे हुए दो हजार रुपए के नोट की तस्वीर पोस्ट की गई। फोटो के साथ लिखा हुआ था कि 'बेवकूफ बना दिया रे, अभी 2000 रु. फाड़कर देखा है, इसमें चिप नहीं है', जबकि भारतीय मुद्रा को फाड़ना न सिर्फ उसका अपमान है, बल्कि यह एक अपराध भी है।
    खास बात यह है कि इस ग्रुप में दुर्ग जिले के एसपी अमरेश मिश्रा समेत रायपुर एसपी डॉ. संजीव शुक्ला, बिलासपुर एसपी मयंक श्रीवास्तव, दुर्ग जिला एएसपी राजेश अग्रवाल, ट्रैफिक एएसपी केबी सिंह, एएसपी सुरेशा चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी जुड़े हैं, लेकिन किसी ने भी इस गंभीर मामले में अपनी प्रतिक्रि या नहीं दी।
    आईटी एक्ट में सजा का प्रावधान
    किसी भी वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करना आईटी एक्ट के तहत अपराध है और इसमें सजा का प्रावधान है। इसके लिए ग्रुप एडमिन से लेकर उसके सभी सदस्य भी आईटी एक्ट के दायरे में आते हैं।
    जिम्मेदारों ने दिया घिसा-पिटा जवाब
    जांच कराऊंगा
    व्यस्तता के चलते वाट्स ग्रुप के सभी मैसेज को ध्यान से नहीं पड़ पाता हूं। मैं इस मामले की जांच कराऊंगा। जांच के बाद आगे जरूर कार्रवाई की जाएगी। -अमरेश मिश्रा, एसपी दुर्ग
    दुर्ग का मामला
    यह मैसेज दुर्ग जिले से चला है, तो इस पर दुर्ग पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। मैं बहुत सारे ग्रुप में हूं, इसलिए सभी मैसेज को नहीं देख पाता। भारतीय मुद्रा को फाड़ना अपराध है। -डॉ. संजीव शुक्ला, एसपी रायपुर
    गंभीर अपराध है
    भारतीय मुद्रा नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति को मुद्रा की जांच करने का अधिकार नहीं है। ऐसा करना गंभीर अपराध है। मैंने मैसेज नहीं देखा, इसलिए प्रतिक्रि या नहीं दे सकी। -सुरेशा चौबे, एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू

    Read More

    Thursday, 10 November 2016

    IsraFeel

    मिलिए, इस शख्स ने दी थी पीएम मोदी को नोट बैन की सलाह (News in Hindi)

    मिलिए, इस शख्स ने दी थी पीएम मोदी को नोट बैन की सलाह



    पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात को राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं किस शख्स ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी थी। 

    9 मिनट की थी मुलाकात
    अनिल बोकिल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए 9 मिनट का वक्त मांगा था। लेकिन जब पीएम मोदी और बोकिल की मुलाकात हुई तो करीब दो घंटे तक चलती रही। इसी दौरान बोकिल ने उन्हें यह सुझाव दिए थे।

       

    बोकिल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कुछ और सुझाव दिए थे। जैसे:

    1. इंपोर्ट ड्यूटी को छोड़कर अलग-अलग तरह के 56 टैक्सों के जरिए पैसे के एकत्रीकरण को खत्म किया जाए।

    2. बोकिल ने पीएम मोदी को 1000 और 500 रुपये के नोटों के अलावा 100 रुपये के मौजूदा नोटों को भी बैन करने की मांग की थी।

    3. सभी तरह का लेनदेन बैंक के जरिए ही होना चाहिए। जैसे- चेक, डिमांड ड्राफ्ट और ऑनलाइन पेमेंट।

    4. रेवेन्यू कलेक्शन के लिए बने सिंगल बैंकिंग सिस्टम।


    देश में प्रतिदिन करीब 2.7 लाख करोड़ रुपये का औसतन लेनदेन होता है। साल भर में यह आंकड़ा करीब 800 लाख करोड़ रुपये का है। लेकिन, इनमें से महज 20 फीसदी लेनदेन ही बैंकिंग सिस्टम के जरिए होता है। देश की करीब 78 फीसदी आबादी दिन में महज 20 रुपये ही खर्च करती है। इन लोगों को बड़े नोटों की जरूरत नहीं होती है। इसलिए सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के नोटों को बैन करने का फैसला लिया गया।



    Read More

    Wednesday, 9 November 2016

    IsraFeel

    भड़के राहुल गाँधी ने मोदी के ‘नोट बैन’ की खोल दी पोल

    भड़के राहुल गाँधी ने मोदी के ‘नोट बैन’ की खोल दी पोल


    नोट बैन पर अब राजनीति शुरू हों चुकी है. सुबह से कोई रिएक्शन नहीं आने से बीजेपी के लोग ट्वीटर पर खूब बढ़ चढ़ कर बोल रहे थे अब विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोल दिया हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 1000-500 के मौजूदा नोट्स पर रोक लगाने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को देश के आम लोगों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं है. उन्होंने कहा कि असली काला धन तो रियस एस्टेट सेक्टर और विदेशों में है.यहीं नहीं राहुल ने कहा कि 2000 के नोट की उपयोगिता क्या हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि वह देश के आम लोगों का कितना ध्यान रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘1000-500 के नोट बंद होने से किसानों, छोटे दुकानदारों और गृहणियों के लिए बहुत अस्त-व्यस्त करने वाली स्थिति पैदा हो गई है।’ राहुल ने कहा, ‘रियल एस्टेट या विदेशों में छुपाकर रखे गए अपने काले धन से लोग चिपककर बैठे हुए हैं, बहुत बढि़या श्रीमान मोदी’
    राहुल ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा, ‘आखिर 1000 रुपये के नोट को 2000 रुपये के नोट से बदलने से कालेधन की जमाखोरी को बहुत मुश्किल बनाने में किस प्रकार मदद मिलेगी?’
    Read More

    Sunday, 30 October 2016

    IsraFeel

    स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के लोगो (Logo)के पीछे है यह रोचक कहानी

    स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के लोगो (Logo)के पीछे है यह रोचक कहानी




    किसी भी ब्रांड को लोग उसके 'नाम', 'लोगो' या फिर 'टैग लाइन' से जानते हैं। ब्रान्ड्स के 'लोगो' उनकी पहचान बन जाते हैं। किसी भी ब्रांड के लिए उसका 'लोगो' बहुत मायने रखता है। कोई भी कंपनी अपना  'लोगो' बहुत सोच समझ कर रखती है और उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है।
    ऐसे ही कुछ ब्रान्ड्स के 'लोगो' के बारे में विचार करते हुए मेरी नज़र एस.बी.आई. यानि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 'लोगो' पर गई और मैं सोचने लगी आखिर इस 'लोगो' का मतलब क्या हुआ? आपने भी कई बार एस.बी.आई. का 'लोगो' देखा होगा। तो क्या आपने कभी इस बारे में नहीं सोचा? तो आइए आज मैं आपको बताती हूँ क्या है स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 'लोगो' के पीछे की कहानी।

                                            


    स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भारत की अंतरराष्ट्रीय पब्लिक सेक्टर की बैंकिंग और फाइनेंशल सर्विसेज कंपनी है। यह एक सरकारी बैंक है और इसका मुख्यालय मुम्बई, महाराष्ट्र में है

    14,000 ब्रान्चेस हैं इसकी 


    स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की भारत सहित लगभग 36 देशों में कुल मिलाकर 14,000 ब्रान्चेस हैं। इसके साथ ही World's biggest corporations की 'फार्च्यून ग्लोबल 500' लिस्ट में इसे 232वां स्थान प्राप्त हैं।

                अरुंधति भट्टाचार्य है चेयरमैन


    वर्तमान में अरुंधति भट्टाचार्य स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन के पद पर आसीन हैं। उन्हें एस.बी.आई. की पहली महिला चेयरमैन होने का गौरव प्राप्त है। उन्हें फोर्ब्स के द्वारा दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 25वा स्थान प्राप्त हुआ है। 

    एस.बी.आई. का पहला 'लोगो'

    एस.बी.आई. की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। यह उस दौरान बैंक का 'लोगो' था। इस 'लोगो' में एक बरगद का पेड़ बना हुआ है। जो यह दर्शाता था कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एक बरगद के पेड़ की तरह है जो हर दिशा में बढ़ सकती है। लेकिन इस 'लोगो' की यह कहकर आलोचना की जाने लगी कि बरगद का पेड़ अपने सानिध्य में किसी और पेड़ को नहीं बढ़ने देता है। 

    1971 में बदल दिया 'लोगो'

    इन आलोचनाओं का यह असर हुआ कि 1971 में एस.बी.आई. नें अपना 'लोगो' बदल दिया। इस 'लोगो' को एन.आई.डी. अहमदाबाद के शेखर कामत ने डिजाईन किया था। यह 'लोगो' अक्टूबर 1971 की पहली तारीख को बॉम्बे में एस.बी.आई. की सेंट्रल ऑफिस बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान रिलीज़ किया गया था।

    एकता को दर्शाता है


    इस 'लोगो' में एक नीले रंग का सर्किल है जिसके तल में एक कट है। इस 'लोगो' के लोग अलग-अलग अर्थ निकालते हैं। इनमे से एक अर्थ यह है कि बड़ा सर्किल एकता और पूर्णता को दर्शाता है और बीच का छोटा सर्किल दर्शाता है कि इतना बड़ा बैंक होने के बावजूद आम आदमी की बैंक के केंद्र में पकड़ है। 

    की-होल

    एक अर्थ यह भी निकाला जाता है कि सफ़ेद छोटा सर्किल और वो खड़ी डंडी की-होल है। इसका नाता सुरक्षा और शक्ति से हैं।

    तालाब में पत्थर



    इस बारे में यह भी कहा जाता है कि सफ़ेद सर्किल तालाब में फेके गए पत्थर की तरह है, लहरें पैदा करता है । इसका यह मतलब हुआ कि अगर बैंक मैं एक बार पैसे जमा कर देने पर वे बढ़ते जाते हैं और समृद्धि लाते हैं।
    कुछ लोगों का मानना है कि मध्य में जो सर्किल है वो बैंक की ब्रांच को दर्शाता है, और वो खड़ी लकीर शहरों की संकरी गलियों को दर्शाता है। सरल शब्दों में इसका अर्थ यह हुआ कि आप जहाँ भी जाएंगे बैंक आपकी सेवा में उपलब्ध रहेगी

    गुजरात की झील से है नाता


    इस लोगो के बारे में एक बहुत मज़ेदार बात यह है कि यह 'लोगो' अहमदाबाद, गुजरात की कांकरिया झील से प्रेरित भी माना जाता है।

    Thank You For Reading..!


    Read More

    Thursday, 20 October 2016

    IsraFeel

    इंसाफ हो तो ऐसा हो सऊदी अरब : शाही खानदान के शहजादे तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को दी गई मौत की सजा

    सऊदी अरब : शाही खानदान के शहजादे तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को दी गई मौत की सजा
    अनुमानित फोटो
    सऊदी अरब ने मंगलवार को हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी. यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें 'हाउस ऑफ सऊद' के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है.
    देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई. अल-कबीर पर सऊदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था.

    आज Engineering वालो ने पुरे गणित का इतिहास हिला डाला 

    इसे भी पढ़ें 

    Read Also



                           

    मंत्रालय के बयानों के आधार पर एएफपी की गिनती के मुताबिक, कबीर 134वें स्थानीय या विदेशी थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई.

    अरब न्यूज ने नवंबर, 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक अदालत ने अपने दोस्त की हत्या के जुर्म में एक अनाम शहजादे को मौत की सजा सुनाई.मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रिंस तुर्की की मौत की सजा को अपीली अदालत ने भी बरकरार रखा. शाही परिवार के एक अन्य राजकुमार ने प्रिंस तुर्की को मौत की सजा पर अमल का स्वागत किया है. प्रिंस खालिद अल सऊद ने ट्विटर पर लिखा, "ये अल्लाह का कानून है और हमारी किंगडम का तरीका है. अल्लाह कातिल और मकतूल दोनों पर रहम करे." सोमवार को प्रिंस तुर्की के साथ ही सऊदी अरब में इस साल मौत की सजा पाने वाले लोगों की संख्या 128 हो गई है. सऊदी अरब में हत्या, सशस्त्र लूटमार, डकैती, बलात्कार, नशीली दवाओं की तस्करी और जादू टोने के लिए मौत की सजा की प्रावधान है.


    सऊदी शाही परिवार के सदस्यों की संख्या हजारों में है. उन्हें सभी को एक मासिक भत्ता मिलता है. सबसे वरिष्ठ राजकुमारों के पास अपार दौलत और राजनीतिक ताकत भी होती है. हालांकि ऐसे सदस्यों की संख्या कम ही है जिन्हें राष्ट्रीय सरकार में अहम पद मिले हुए हैं.
    Thank_♡_You for Reading.
     My Other Blog

    Read More