सऊदी अरब : शाही खानदान के शहजादे तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को दी गई मौत की सजा
सऊदी अरब ने मंगलवार को हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी. यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें 'हाउस ऑफ सऊद' के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है.
देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई. अल-कबीर पर सऊदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था.
आज Engineering वालो ने पुरे गणित का इतिहास हिला डाला
इसे भी पढ़ें
Read Also
मंत्रालय के बयानों के आधार पर एएफपी की गिनती के मुताबिक, कबीर 134वें स्थानीय या विदेशी थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई.
अरब न्यूज ने नवंबर, 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक अदालत ने अपने दोस्त की हत्या के जुर्म में एक अनाम शहजादे को मौत की सजा सुनाई.मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रिंस तुर्की की मौत की सजा को अपीली अदालत ने भी बरकरार रखा. शाही परिवार के एक अन्य राजकुमार ने प्रिंस तुर्की को मौत की सजा पर अमल का स्वागत किया है. प्रिंस खालिद अल सऊद ने ट्विटर पर लिखा, "ये अल्लाह का कानून है और हमारी किंगडम का तरीका है. अल्लाह कातिल और मकतूल दोनों पर रहम करे." सोमवार को प्रिंस तुर्की के साथ ही सऊदी अरब में इस साल मौत की सजा पाने वाले लोगों की संख्या 128 हो गई है. सऊदी अरब में हत्या, सशस्त्र लूटमार, डकैती, बलात्कार, नशीली दवाओं की तस्करी और जादू टोने के लिए मौत की सजा की प्रावधान है.

सऊदी शाही परिवार के सदस्यों की संख्या हजारों में है. उन्हें सभी को एक मासिक भत्ता मिलता है. सबसे वरिष्ठ राजकुमारों के पास अपार दौलत और राजनीतिक ताकत भी होती है. हालांकि ऐसे सदस्यों की संख्या कम ही है जिन्हें राष्ट्रीय सरकार में अहम पद मिले हुए हैं.
Thank_♡_You for Reading.
Thank_♡_You for Reading.

Ask everything here ? I will Reply shortly