स्मार्टफोन में करेंगे ये सेटिंग्स तो दोगुनी हो जाएगी बैटरी परफॉर्मेंस
गैजेट डेस्क। स्मार्टफोन यूजर्स को सबसे बड़ी टेंशन यह रहती है कि बैटरी खत्म न हो जाए। कई बार बैटरी ऐसे मौके पर साथ छोड़ देती है, जब हमें सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए कुछ लोग चार्जर साथ लेकर घूमते हैं तो कुछ लोग पावरबैंक। मगर असली समस्या को सुलजाने की कोशिश कम ही लोग करते हैं। आप आसान से तरीके अपनाकर अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन को ऐसा बना सकते हैं कि उसकी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। ये करके बचाएं अपने स्मार्टफोन की बैटरी...
1. बैटरी 40 से 80% हो, तभी चार्ज कर लें
जब आपका फोन 40 % तक का चार्ज हो तभी इसे फिर से चार्ज कर लें। इससे बैटरी पूरी तरह खत्म होने से बचती है और इसकी लाइफ बढ़ती है। सबसे बढ़िया रहता है कि आप फोन की बैटरी को तब चार्ज करें, जब इसमें 40 से 80% जूस बचा हो।
* कभी-कभी पूरी खत्म होने दें बैटरी
'बैटरी यूनिवर्सिटी' ब्लॉग में कहा गया है कि फोन की बैटरी की चार्जिंग कैपेसिटी को बनाए रखने के लिए तीन महीने में एक बार बैटरी पूरी तरह खत्म करके फिर से रीचार्ज करना चाहिए।
2. वाइब्रेशन बंद करें
अगर आपका फोन रिंग होता है तो वाइब्रेशन की जरूरत नहीं है। वाइब्रेशन तभी इस्तेमाल करें, जब फोन साइलेंट मोड पर रखना हो। इसके लिए Settings>Sound में जाएं और Vibrate for calls को अनचेक कर दें।
की-बोर्ड पर टैप करने पर भी अगर वाइब्रेशन होता है तो Settings>Language and keyboard में जाकर Vibration feedback को ऑफ कर दें।
3. Doze डाउनलोड करें
एंड्रॉइड मार्शमैलो में तो Doze डिफॉल्ट फीचर है, मगर एंड्रॉइड 4.1 और इसके बाद वाले वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स प्ले स्टोर से Doze नाम का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को ऐक्टिवेट करें। इसके बाद ये ऐप बैकग्राउंड में काम करता रहता है और बैटरी बचाने में मददगार साबित होता है।
4. ऐसे पता करें कौन से ऐप्स ज्यादा बैटरी खा रहे हैं
चेक करें कि आपके फोन में कौन से ऐप्स हैं, जो बैटरी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर ये ऐप ज्यादा जरूरी नहीं हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।
एंड्रॉइड यूजर ऐसे चेक करें-
Settings>Device>Battery या फिर Settings>Power>Battery Use
5. सिग्नल कम होने पर एयरप्लेन मोड ऑन करें
स्मार्टफोन लगातार नेटवर्स सर्च करते रहता है। इसकी सबसे ज्यादा बैटरी उन जगहों पर नेटवर्क ढूंढने में खर्च हो जाती है, जहां पर सिग्नल कम होता है। खासकर ट्रैवेलिंग के दौरान ये
दिक्कत सामने आती है। ऐसे में अगर आपको सिग्नल न मिल रहा हो तो एयरप्लेन मोड ऑन कर दें। ऐसे समय में वाई-फाई यूज करने की कोशिश करें। गौर करने वाली बात ये है कि वाई-फाई बंद करने से बैटरी नहीं बचती। सेल्युलर नेटवर्क्स के मुकाबले वाई-फाई कम बैटरी खर्च करता है।
Ye Bhi Jane: / Click Karke:
6. जब जरूरत न हो तो GPS ऑफ कर दें
GPS स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करने वाले फीचर्स में से एक है। अगर आपको नेविगेशन नहीं करना है तो GPS को ऑफ ही रखें। इसके लिए अपने फोन स्क्रीन पर स्वाइप डाउन करें और क्विक सेटिंग्स से इसे ऑफ कर दें। जरूरत पड़ने पर संबंधित ऐप इसे खुद ऑन करने की परमिशन मांग लेगा। जैसे कि अगर आप Ola ऐप से कैब बुक कर रहे हैं और आपका GPS ऑफ है तो Ola ऐप आपसे GPS ऑन करने की परमिशन खुद मांग लेगा।
7. होमस्क्रीन से फालतू के विजट हटा दें
बहुत सारे एंड्रॉइड ऐप्स होमस्क्रीन पर विजट बना देते हैं। कई बार हम खुद मौसम का हाल बताने वाले या न्यूज ऐप के विजट स्क्रीन पर रखते हैं। ये लगातार अपडेट होने के लिए डाटा और बैटरी का यूज करते हैं। इन्हें हटा दें। इन्हें हटाने के लिए ऐप पर लॉन्ग प्रेस करें। ट्रैश का आइकॉन दिखने पर वहां ले जाकर छोड़ दें।
8. स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करने से बचेगी बैटरी
अगर आप एंड्रॉइड 5.0 या इसके बाद का वर्जन यूज कर रहे हैं तो Settings>Display में जाकर automatic brightness ऑन कर दें। इससे फोन आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस एडजस्ट करेगा। आप मैन्युअली भी ब्राइटनेस कम रखके बैटरी बचा सकते हैं।
9. हमेशा अपडेट डाउनलोड करें
अपडेट ऐप्स के लिए हों या फिर एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए, हमेशा इनमें कुछ नया और बेहतर फीचर्स दिए जाते हैं। अपडेट्स से परफॉर्मेंस बढ़ती है और बैटरी पर कम स्ट्रेस पड़ता है। इसलिए ऐप्स और OS को अपडेट करते रहना चाहिए।
10. फोन को ठंडा रखें
कैडेक्स इलेक्ट्रॉनिक्स के ब्लॉग 'बैटरी यूनिवर्सिटी' के मुताबिक फोन की बैटरियां गर्म होने पर जल्दी डिस्चार्ज होती हैं। अपने फोन को कार के डैशबोर्ड या ऐसी ही अन्य गर्म जगहों पर रखने से बचें।




Ask everything here ? I will Reply shortly