Join Us

+91-9056508230

  • Civil Engineering
  • बिजनेस के लिए सरकार दे रही है 25 लाख रुपये का लोन, जानिए कैसे करेंअप्लाई - TazaTop

    Saturday, 23 September 2017

    IsraFeel

    बिजनेस के लिए सरकार दे रही है 25 लाख रुपये का लोन, जानिए कैसे करेंअप्लाई

    बिजनेस के लिए सरकार दे रही है 25 लाख रुपये का लोन, ऐसे करें अप्लाई...



    आज के समय में ज्‍यादातर लोगों कि इच्‍छा होती है कि उनका अपना कोई कारोबार हो और वे खुद अपने बॉस हों...मुश्किलें तब बढ़ जाती है...जब बिजनेस शुरू करने के लिए आइडिया तो मिल जता है, लेकिन पैसा नहीं मिल पाता. यदि आपके पास भी आइडिया है. पर पैसा नहीं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम (पीएमईजीपी) 

    अब सवाल उठता है कि ये कैसे संभव होगा, तो आपको बता दें कि कुछ साल पहले तक इस स्‍कीम का लाभ पाने के लिए कई तरह की दिक्‍कतें होती थी, लेकिन मोदी सरकार ने इन दिक्‍कतों को दूर कर दिया है. अब आप न केवल आसानी से अप्‍लाई कर सकते हैं, बल्कि समय-समय पर अपनी एप्‍लीकेशन का स्‍टेटस भी देख सकते हैं|
    पीएमईजीपी स्‍कीम के तहत दो तरह के लोन दिए जाते हैं. सर्विस सेक्‍टर के लिए अलग और मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर के लिए अलग. (यहां क्लिक कर आप योजना की गाइडलाइंस जान सकते है  http://www.kvic.org.in/PDF/PMEGPscheme.pdf)

    अगर आप सर्विस सेक्‍टर से जुड़ा बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको 15 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा और अगर आप मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपको 25 लाख रुपए तक लोन ले सकते हैं|
    इस स्‍कीम के तहत इंडिविजुअल एंटरप्रेन्‍योर्स, इंस्टिट्यूशन, कॉ-ओपरेटिव सोसायटी, सेल्‍फ हेल्‍प ग्रुप और ट्रस्‍ट लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं|

    फाइनेंशियल प्लानर अर्णव पंड्या कहते है कि हर निवेश से जुड़ा कोई ना कोई रिस्क होता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप निवेश ना करें और पैसे कमाने का सुनहरा मौका गंवा दें. क्रेडिट रिस्क, इंटेरेस्ट रेट रिस्क, री-इंवेस्टमेंट रिस्क, मार्केट रिस्क, लिक्विडिटी रिस्क इन 5 तरह के जोखिम को अगर आप समझ लें तो निवेश रणनीति बनाना आसान हो जाएगा |

    अगर आप जनरल कैटेगिरी से हों और आपका प्रोजेक्‍ट या यूनिट अर्बन एरिया में हो तो आपको 15 फीसदी और रूरल एरिया में 25 फीसदी सब्सिडी (मार्जिन मनी) मिल जाती है |

    अगर आप स्‍पेशल कैटेगिरी जैसे एससी, एसटी, मायनॉरिटीज, वूमेन, एक्‍स सर्विस मैन, फिजिकली हैंडकेप्‍ड या हिल एरिया से हो तो अर्बन एरिया में 25 और रूरल एरिया में 35 फीसदी सब्सिडी मिल जाती है |
    आप लोन के लिए ऑनलाइन अप्‍लाई कर सकते हैं. हालांकि अप्‍लाई करने से पहले आपको प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट तैयार करनी होगी. इस काम में भी सरकार आपकी मदद कर सकती है |






    IsraFeel

    About IsraFeel -

    Hye Guys, Welcome ! I am IsraFeel Raeen. I am an Indian blogger and share useful content on this website regularly. If you like his articles then share this website with your friends and you can also subscribe this website for new interesting article, top news and Social media like as Whats App, Facebook, Twitter and Instagram Related all Material (Masala) .

    Subscribe to this Blog via Email :

    Ask everything here ? I will Reply shortly