इस प्लान में जियो के किसी भी डाटा पैकेज से ज्यादा इंटरनेट प्रतिदिन दिया जा रहा है. जानकारों का कहना है कि यह ऑफर कई मामले में जियो के ऑफर्स से अच्छा साबित हो सकता है|
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 4G डाटा प्लान को टक्कर देने के लिए अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने कई आकर्षक ऑफर बाजार में पेश किए हैं. वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया की तरफ से पिछले दिनों कई ऑफर पेश किए जाने के बाद भारती एयरटेल ने नया प्लान पेश किया है. इस प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 4 GB डाटा दिया जाएगा| इस प्लान में एयरटेल के अभी तक के प्लान में सबसे ज्यादा इंटरनेट डाटा दिया जाएगा|
इस प्लान में जियो के किसी भी डाटा पैकेज से ज्यादा इंटरनेट प्रतिदिन दिया जा रहा है. जानकारों का कहना है कि यह ऑफर कई मामले में जियो के ऑफर्स से अच्छा साबित हो सकता है| एयरटेल के नए प्लान के तहत 999 रुपए में हर दिन 4 GB 4G डाटा दिया जाएगा| इसके अलावा भी एयरटेल ने कई प्लान पेश किए हैं. इन प्लान में ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं|
ए| इसकी वैलिडिटी 28 दिन है. इसके साथ इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल दिए जाएंगे. इस प्लान का फायदा 4G और 3G यूजर्स दोनों उठा सकते हैं|
जियो का 999 रुपए वाला प्लान
वहीं जियो की तरफ से पेश किए गए 999 रुपए वाले प्लान में ग्राहक के लिए 90GB 4G डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन है| हालांकि, यूजर चाहे तो पूरा 90GB डाटा एक साथ यानी एक दिन में यूज कर सकता है. डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 128kbps की हो जाएगी|जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल भी की जा सकती है|

Ask everything here ? I will Reply shortly