Join Us

+91-9056508230

  • Civil Engineering
  • Current Affairs October - 2018, करंट अफेयर्स अक्टूबर 2018 [सामान्य ज्ञान-General Knowledge] G.K October-2018 - TazaTop

    Friday, 5 October 2018

    IsraFeel

    Current Affairs October - 2018, करंट अफेयर्स अक्टूबर 2018 [सामान्य ज्ञान-General Knowledge] G.K October-2018

    Question Bank Current Affairs October - 2018


    प्रश्न 1 :
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

    1. कंचनजंगा बायोस्फेयर रिजर्व को ’युनेस्को’ ने ’विश्व नेटवर्क’ में स्थान दिया है । 2. भारत में अब 11 बायोस्फेयर रिजर्व हो गए हैं, जो ’युनेस्को विश्व बायोस्फेयर नेटवर्क’ का हिस्सा है।

    3. ’कंचनजंगा’ सिक्किम राज्य में स्थित राष्ट्रीय उद्यान है जिसे वर्ष 2016 में विश्व बिरासत स्थल का दर्जा दिया गया था।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. 1 और 2
    B. 2 और 3
    C. ये सभी
    D. 1 और 3

    Correct Answer: C
    प्रश्न 2 :
    बीएन कृष्णा समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के सन्दर्भ में निम्न कथ्नों पर विचार कीजिए :

    1. डाटा संरक्षण पर बीएन कृष्णा समिति ने 27 जुलाई, 2018 को अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी।

    2. रिपोर्ट के साथ बीएन कृष्णा समिति ने पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल 2018 का प्रारूप भी पेश किया है ?
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. केवल 2
    C. 1 और 2 दोनों
    D. न तो 1, न ही 2

    Correct Answer: C
    प्रश्न 3 :
    मंगल ग्रह पर भूमिगत झील के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

    1.  ’मार्स एक्सप्रेस’ मिशन से प्राप्त जानकारी के आधार पर वैज्ञानिकों ने ’भूमिगत झील’ होने की पुष्टि की है।

    2.  यह भूमिगत झाल मंगल ग्रह के दक्षिणी हिस्से में स्थित ’प्लेनम ऑस्ट्रेल’ के निकट स्थित है।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. केवल 2
    C. 1 और 2 दोनो
    D. न तो 1, न ही 2 

    Correct Answer: C
    प्रश्न 4 :
    वर्ष 2018 के रेमन मैग्सेसे अवार्ड में किन भारतीय नागरिकों को यह सम्मान दिया गया है ?

    1.  सोनम बांगचुक
    2.  भारत वाटवनी 

    3.  विल्सन वेजवादा
    4.  जयराम रमेश 

    A. 
    कूट 

    1 और 2
    B. 1 और 4
    C. 1, 2 और 3
    D. 2, 3 और 4 

    Correct Answer: A
    प्रश्न 5 :
    निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

    1.  रूस ओपन बैडमिण्टन टूर्नामेण्ट 2018 में पुरुष एकल का खिताब सौरभ वर्मा (भारत) ने जीता । 

    2.  महिला एकल स्पर्द्धा का खिताब इस टूर्नामेण्ट में हो येन मेई (मलेशिया) ने जीता। 
    3.  भारत के दो खिलाड़ियों के बीच पुरुष एकल मुकाबला सम्पन्न हुआ था। 
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. 1 और 2
    B. 2 और 3
    C. 1, 2 और 3
    D. 1 और 3

    Correct Answer: A
    प्रश्न 6 :
    हंगेरियन ग्रां प्री फॉर्मूला-वन 2018 के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  लूइस हैमिल्टन ने इस स्पर्द्धा का खिताब जीता।

    2.  यह हैमिल्टन के करियर का 67वाँ तथा इस सत्र का 5वाँ खिताब है। 
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. केवल 2
    C. 1 और 2 दोनों
    D. न तो 1, न ही 2 

    Correct Answer: C
    प्रश्न 7 :
    निम्न कथनों पर विचार कीजिए : 

    1. पश्चिम बंगाल विधानसभा द्वारा 26 जुलाई , 2018 को राज्य के नाम में परिवर्तन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई ।

    2. प्रस्ताव में तीन भाषाओं -हिन्दी, बंगाली तथा अंग्रेजी में राज्य का नाम ’बांग्ला’ रखा गया है।
    3. राज्य के शिक्षा मन्त्री पार्थ चटर्जी ने विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. 1 और 2
    C. ये सभी
    D. 1 और 3 

    Correct Answer: C
    प्रश्न 8 :
    वैश्विक दिव्यांगता सम्मेलन 2018 का आयोजन किस स्थान पर किया गया और भारत का प्रतिनिधित्व इस सम्मेलन में किसने किया ?

    A. शंघाई, मेनका गाँधी
    B. लन्दन, थावरचन्द गहलोत 
    C. बर्लिन, उमा भारती
    D. दुबई, थावरचन्द गहलोत 

    Correct Answer: B
    प्रश्न 9 :
    राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने छत्तिसगढ़ में ’संचार क्रान्ति योजना’ की शुरुआत कहाँ से की ?

    A. बस्तर
    B. जगदलपुर
    C. रायपुर 
    D. बिलासपुर 

    Correct Answer: B
    प्रश्न 10 :
    राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेन्सी (एनटीए) के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

    1. उच्चतर शिक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं का संचालन यह संस्था करेगी। 

    2.  एनटीए द्वारा वर्ष में दो बार प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
    3.  सीबीएसई तथा एआईसीटीई द्वारा लिए जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं को एनटीए को हस्तानतरित किया गया है।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. 1 और 2
    C. 2 और 3
    D. ये सभी

    Correct Answer: D
    प्रश्न 11 :
    निम्न कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  जॉर्डन जूनियर एण्ड कैडेट ओपन टेबल टेनिस 2018 में भारत को 15 पदक प्राप्त हुए है।

    2.  भारत ने दो स्वर्ण पदक तथा तीन रजत पदक प्राप्त किए।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1 
    B. केवल 2 
    C. 1 और 2 दोनों 
    D. न तो 1, न ही 2

    Correct Answer: C
    प्रश्न 12 :
    यूएन ई-गवर्नेन्स इण्डेक्स 2018 के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

    1.  भारत को इस सूचकांक में 96वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

    2.  इस सूचकांक के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर देशों में ’ई-गवर्मण्ट’ के विकास का आकलन किया जाता है।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. 1 और 2
    C. 1 और 2 दोनों
    D. न तो 1, न ही 2 

    Correct Answer: C
    प्रश्न 13 :
    भारत सरकार द्धारा 4 जून, 2018 को ’राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति 2018’ घोषित की गई। इस नीति को किस राज्य ने सबसे पहले लागू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है ?



    A. राजस्थान
    B. झारखण्ड
    C. छत्तिसगढ़
    D. बिहार

    Correct Answer: A
    प्रश्न 14 :
    ’हॉफ लॉयन, हाऊ पीवी नरसिन्हाराव टं्रासफॉर्म्ड इण्डिया’ के लेखक हैं

    A. विनय सीतापति
    B. एच. माधव रेड्डी 
    C. शशि थरूर
    D. विजय एच. राघावचारी 

    Correct Answer: A
    प्रश्न 15 :
    केन्द्रीय आयुष राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक ने किस स्थान पर ’पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी संस्थान (एनईआईएएच)’ की आधारशिला रखी है ?

    A. शिलॉन्ग
    B. अगरतला
    C. इम्फाल
    D. गंगटोक  

    Correct Answer: A


    प्रश्न 16 :
    ’स्कूटॉयड’ है

    A. एक नवीन ज्यामितिकीय आकार
    B. समुद्री गोताखोरों के लिए जीवन रक्षक प्रणली
    C. एक आन्तरिक्ष यान, जो ’बुध’ पर अनुसंधान के लिए नासा द्वारा विमोचित किया गया है   
    D. नवीन वनस्पति प्रजाति, जिसकी खोज अण्डमान -निकोबार द्वीप समूह में की गई हैं

    Correct Answer: A
    प्रश्न 17 :
    निम्न कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  आरके धवन का निधन 81 वर्ष की आयु में 6 अगस्त, 2018 को हो गया। 

    2.  वह वर्ष 1962 - 84 तक पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी के निजी सचिव थे। 
    3.  आरके धवन नरसिम्हाराव सरकार में केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) थे।    
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. 1 और 2
    C. 1 और 3
    D. ये सभी  

    Correct Answer: D
    प्रश्न 18 :
    ’एनसीबीसी’ के सन्दर्भ में कथनों पर विचार कीजिए :

    1.  संसद ने 12वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित किया है, जो एनसीबीसी के गठन से सम्बद्ध है।

    2.  इस अधिनियम से गठित एनसीबीसी द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न मामलों की जाँच और निगरानी करने का अधिकार होगा।
    3.  राज्यों को अपने भौगोलिक क्षेत्र में इस सन्दर्भ में नियम निर्धारण की छूट दी गई है। 
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 3
    B. केवल 1
    C. 1 और 2 
    D. ये सभी  

    Correct Answer: D
    प्रश्न 19 :
    भारत की विदेश मन्त्री सुषमा स्वराज द्वारा किन केन्द्रीय एशियाई देशों की यात्रा की गई है ?

    A. कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान
    B. तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान 
    C. तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान  
    D. उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान 

    Correct Answer: A
    प्रश्न 20 :
    किस भारतीय गोल्फ खिलाड़ी ने फिजी इण्टरनेशनल गोल्फ चैम्पियनशिप 2018 के रूप में अपना पहला यूरोपियन टूअर खिताब जीता है ?

    A. गगनजीत सिंह भुल्लर
    B. अर्जुन अटवाल
    C. ज्योति रन्धावा
    D. जीव मिल्खा सिंह

    Correct Answer: A
    प्रश्न 21 :
    ब्रिटेन में प्रस्तावित ’नए अंगदान कानून’ के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए : 

    1. इस कानून के माध्यम से ’बीएएमई’ में अंगदान की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। 

    2.  इस कानून को वर्ष 2020 में लागू किया जाएगा, उससे पहले संसद की चर्चा की जाएगी। 
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. केवल 2
    C. 1 और 2 दोनों 
    D. न तो 1, न ही 2

    Correct Answer: C
    प्रश्न 22 :
    किस राज्य सरकार ने आर्म्स लाइसेन्स जारी करने और नवीनीकरण के समय पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को डेप टेस्ट की अनिवार्यता से छूट दी है ?

    A. बिहार सरकार 
    B. पंजाब सरकार 
    C. हरियाण सरकार  
    D. कर्नाटक सरकार

    Correct Answer: B
    प्रश्न 23 :
    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालक कल्याण कोष के लिए वर्तमान वित्तय वर्ष में कितनी राशि का प्रावधान किया गया है ?

    A. रु. 20 करोड़
    B. रु. 22 करोड़
    C. रु. 25 करोड़
    D. रु. 30 करोड़

    Correct Answer: C
    प्रश्न 24 :
    किस भाषा के लेखक रामपद चौधरी का 29 जुलाई. 2018 को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया ?

    A. बांग्ला 
    B. असमिया 
    C. हिन्दी
    D. ओडिया

    Correct Answer: A
    प्रश्न 25 :
    निम्नलिखित में से किसने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण की ?

    A. न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
    B. न्यायमूर्ति अरविन्द त्यागी 
    C. न्यायमूर्ति शंकर प्रसाद
    D. न्यायमूर्ति जीबीके गौड़ 

    Correct Answer: A
    प्रश्न 26 :
    हाल ही में सम्पन्न थाईलैण्ड ओपन बैडमिण्टन प्रतियागिता के महिला एकल स्पर्द्धा के फाइनल में भारत की पीवी सिन्धु को किसने पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया ?

    A. झाँग बेइवेन
    B. सयाका सातो 
    C. नोंजोमी ओकुहारा
    D. रातचनोक इन्तानोन

    Correct Answer: C
    प्रश्न 27 :
    पूर्वोंत्तर के तीन राज्य ’एचआईवी हॉटस्पॉट’ के रूप में उभरकर सामने आए हैं, ये तीनों राज्य हैं 

    A. मिजोरम, नागालैण्ड और त्रिपुरा 
    B. मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा  
    C. असम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम
    D. अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैण्ड

    Correct Answer: B
    प्रश्न 28 :
    आर्थिक अपराधों पर लगाम लगाए जाने हेतु लोकसभा द्वारा हाल ही में कौन-सा विधेयक पारित किया गया है ?

    A. आर्थिक भगोड़ा अपराधी विधेयक 2018
    B. आर्थिक अपराध नियन्त्रण विधेयक 2018
    C. आर्थिक घेराबन्दी विधेयक 2018
    D. उपरोक्त में से कोई नहीं 

    Correct Answer: A
    प्रश्न 29 :
    राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरिद्वार से उन्नाव के बीच गंगा किनारे से कितने मीटर के दायरे को ’नो डेवलपमेण्ट जाने’ घोषित किया है ?

    A. 100 
    B. 200 
    C. 300 
    D. 400 

    Correct Answer: A
    प्रश्न 30 :
    निम्नलिखित में से किस अर्थशास्त्री को हाल में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के केन्द्रीय बोर्ड में शामिल किया गया है ?

    A. अरविन्द गोस्वामी
    B. नितिन कृपाचारी  
    C. एस. गुरुमूर्ति
    D. जीवन चौहान  

    Correct Answer: C
    प्रश्न 31 :
    युवा और खेल मामलों के राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्द्धन राठौर ने महिला पर्वतारोही दल को किस पर्वत के लिए झण्डी दिखाकर रवाना  किया ?



    A. माउण्ट एवरेस्ट 
    B. माउण्ट मनीरंग  
    C. माउण्ट जोगियान
    D. माउण्ट कैलाश 

    Correct Answer: B
    प्रश्न 32 :
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  पार्कर सोलर प्रोब नासा और इसरो का संयुक्त मिशन है। 

    2.  सूर्य की बाहरी परतें, जो फोटोस्फीयर के ऊपर हजारों केमी तक फैली हुई है, उन्हें कोरोना कहा जाता है। कोरोना का तापमान फोटोस्फीयर की तुलना में अधिक है।
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1 
    B. केवल 2
    C. 1 और 2 दोनों 
    D. न तो 1, न ही 2

    Correct Answer: B
    प्रश्न 33 :
    हाल ही में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने बाणसागर नहर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इस सम्बन्ध में विकल्प में कौन -सा तथ्य सही नहीं है ?

    A. 15 जुलाई, 2018 को प्रधानमन्त्री ने मिर्जापुर जिले में इस परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।
    B. इससे मिर्जापुर एवं इलाहाबाद के आस -पास के क्षेत्रों में 1.7 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।
    C. परियोजना की लागत राशि रु 3420 करोड़ है।
    D. यह नहर परियोजना वर्ष 1978 में शुरू की गई थी।

    Correct Answer: B
    प्रश्न 34 :
    हाल ही में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमन्त्री एम. करूणानिधि का निधन हो गया, वे किस आन्दोलन के प्रमूख नेता माने जाते थे ?

    A. द्रविड़ आन्दोलन 
    B. मलयाली आन्दोलन 
    C. दुग्ध आन्दोलन 
    D. तमिल आन्दोलन 

    Correct Answer: A
    प्रश्न 35 :
    हाल ही में सम्पन्न घाना इण्टरनेशनल, 2018 बैडमिण्टन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब किस भारतीय ने जीता ?

    A. प्रकाशराज 
    B. उत्कर्ष अरोड़ा 
    C. सिद्धार्थ ठाकूर
    D. हरशील दानी  

    Correct Answer: D
    प्रश्न 36 :
    हाल ही में आवास एवं शहरी मामलों के मन्त्रालय ने जीवन सुगमता सूचकांक जारी किया है। इस सूचकांक के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  उत्तर प्रदेश का रामपुर इस सूची में 111वें स्थान पर है। 

    2.  इस सूचकांक पर किसी शहर का आकाल पाँच प्रमुख मानकों के आधार पर किया जाता है।
    3. पुणे इस सूची में पहले स्थान पर है।
    उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A. 1 और 2
    B. 1 और 3
    C. 2 और 3
    D. ये सभी 

    Correct Answer: B
    प्रश्न 37 :
    हाल ही में किस केन्द्रीय मन्त्रालय ने मोबाइल ऐप्प ’निर्यात मित्र’ लॉन्च किया है ?

    A. कृषि मन्त्रालय 
    B. रेल मन्त्रालय 
    C. गृह मन्त्रालय
    D. वाणिज्य मन्त्रालय 

    Correct Answer: D
    प्रश्न 38 :
    नेल्सन मण्डेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है ?

    A. 25 जुलाई
    B. 21 जुलाई
    C. 18 जुलाई 
    D. 12 जुलाई

    Correct Answer: C
    प्रश्न 39 :
    केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित मोटर वाहन नियमों में संशोधन के तहत निम्नलिखित में से किस दस्तावेज को डिजिटल प्रारूप में दियया जा सकता है ?

    A. वाहन खरीद -पत्र 
    B. वाहन पंजीकरण प्रमाण -पत्र
    C. डा्रइविंग लाइसेन्स 
    D. वाहन बीमा प्रमाण -पत्र 

    Correct Answer: C
    प्रश्न 40 :
    अविश्वास प्रस्ताव के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

    A. जब लोकसभा की किसी विपक्षों पार्टी को लगता है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है, या सदन में विश्वास खो चुकी है, तो वह अविश्वास प्रस्ताव लाती है।
    B. लोकसभा के प्रक्रिया तथा कार्य नियमावली के नियम 198(1) से 198 (5) तक मन्त्रिपरिषद में अविश्वास का प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु प्रक्रिया निर्धारित की गई हैं।
    C. यदि राष्ट्रपति अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी देदे, तो लोकसभा में पेश करने के 10 दिनों के अन्दर इस पर चर्चा की जानी जरूरी है।
    D. प्रस्ताव के पक्ष में कम-से-कम 50 सदस्यों का होना आवश्यक है। यदि इतने सांसद न हों, तो अध्यक्ष प्रस्ताव रखने की अनुमति नहीं देता।

    Correct Answer: C
    प्रश्न 41 :
    निम्नलिखित में से किस भारतीय संस्थान ने RISECREEK  नामक एक देसी चिप विकसित की है ?

    A. आईआईटी-बॉम्बे
    B. आईआईटी-दिल्ली
    C. आईआईटी-मद्रास
    D. उपरोक्त में से कोई नहीं 

    Correct Answer: C
    प्रश्न 42 :
    राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  एनआरसी वह रजिस्टर है, जिसमें सभी भारतीय नागरिकों का विवरण शामिल है।

    2.  इसे वर्ष 1951 की जनगणना के बाद तैयार किया गया था।
    उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. केवल 2
    C. 1 और 2 दोनों 
    D. न तो 1, न ही  2

    Correct Answer: C
    प्रश्न 43 :
    हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भारतीय संविधान के सि अनुच्छेद के तहत चार सदस्यों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया ?

    A. अनुच्छेद -80(1) 
    B. अनुच्छेद -81
    C. अनुच्छेद -82
    D. अनुच्छेद -79(1)(b)

    Correct Answer: A
    प्रश्न 44 :
    अनुसुचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम, 1989 के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  यह अधिनियम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के विरुद्ध किए गए अपराधों के निवारण के लिए है। यह अधिनियम ऐसे अपराधों के सम्बन्ध में मुकदमा चलाने तथा ऐसे अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों के राहत एवं पुनर्वास का प्रावधान करता है। 

    2.  यह अधिनियम 11 सितम्बर, 1989 को अधिनियमित किया गया था, जबकि 30 जनवरी, 1990 से जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में लागू है। 
    3.  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत किए गए अपराध गैर-जमानती, संज्ञेय तथा अशमनीय हैं। 
    उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. 1 और 2
    C. 2 और 3 
    D. उपरोक्त सभी 

    Correct Answer: D
    प्रश्न 45 :
    विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयन्त्र भारत के किस राज्य में आरम्भ किया गया ?

    A. आन्ध्र प्रदेश
    B. मध्य प्रदेश
    C. हरियाणा
    D. उत्तर प्रदेश  

    Correct Answer: A
    प्रश्न 46 :
    उच्चतर शिक्षा में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए किस एजेन्सी का गठन किया गया है ?

    A. उच्च परीक्षा समिति
    B. राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी
    C. माध्यमिक परीक्षा एजेन्सी  
    D. भारतीय परीक्षा एजेन्सी

    Correct Answer: B
    प्रश्न 47 :
    निम्नलिखित में से किस मन्त्रालय ने ’मिशन सत्यनिष्ठा’ लॉन्च किया है ?

    A. गृह मन्त्रालय 
    B. रक्षा मन्त्रालय 
    C. रेलवे मन्त्रालय
    D. पर्यावरण मन्त्रालय 

    Correct Answer: C
    प्रश्न 48 :
    हाल ही में चीन ने अपनी बेल्ट एण्ड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजना की निगरानी करने के लिए एक उच्च रेजोल्यूशन वाला पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया हैं। इस उपग्रह के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

    1.  गाओफेन -11 नामक इस उपग्रह को ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से लॉन्ग मार्च 4वीं रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया ।

    2.  यह शॉर्ट मार्च रॉकेट श्रृंखला का 282वाँ मिशन था। 
    3. इस उपग्रह का उपयोग केवल बेल्ट और रोड इनिशि्एटिव (बीआरआई) के लिए किया जाएगा।
    उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A. केवल 1
    B. केवल 2
    C. 2 और 3
    D. 1 और 3  

    Correct Answer: A
    प्रश्न 49 :
    वाराणसी नगर निगम परिसर में नवनिर्मित अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग कन्वेन्शन सेण्टर किस देश के सहयोग से निर्मित किया गया है ?

    A. चीन 
    B. फ्रांस
    C. जापान  
    D. दक्षिण कोरिया

    Correct Answer: C
    प्रश्न 50 :
    ब्रिक्स घोषणा- पत्र में निम्नलिखित में से किस मुद्दे को विशेष रूप से उठाया है ?

    A. आतंकवाद
    B. भ्रष्टाचार
    C. गरीबी
    D. निरक्षरता 

    Correct Answer: A

    IsraFeel

    About IsraFeel -

    Hye Guys, Welcome ! I am IsraFeel Raeen. I am an Indian blogger and share useful content on this website regularly. If you like his articles then share this website with your friends and you can also subscribe this website for new interesting article, top news and Social media like as Whats App, Facebook, Twitter and Instagram Related all Material (Masala) .

    Subscribe to this Blog via Email :

    Ask everything here ? I will Reply shortly