Join Us

+91-9056508230

  • Civil Engineering
  • Ab Apki Bhasha Me Bolega YouTube 2017 or, Now YouTube Availabe Your Language-2017 - TazaTop

    Wednesday, 1 February 2017

    IsraFeel

    Ab Apki Bhasha Me Bolega YouTube 2017 or, Now YouTube Availabe Your Language-2017

    आपकी भाषा में बोलेगा यूट्यूब


    Ab Apki Bhasha Me Bolega YouTube 2017 or, Now YouTube Availabe Your Language-2017 Jane kya hai Puri News.



    यूट्यूब पर हम सभी लोग अपने मनपसंद वीडियो देखते और शेयर करते हैं. अब तक हमें सिर्फ़ अंग्रेजी भाषा में इसको देखते और इस्तेमाल करते आए हैं. लेकिन जल्द ही आपको ये सारी सुविधाएं हिन्दी और दूसरी भारतीय भाषाओं में मिलेगी.
    यू-ट्यूब आपके लोकेशन का पता लगाने के बाद आपको विकल्प देगा कि आप अपनी पसंदीदा भाषा को आगे के लिए सेट कर सकते हैं.
    मीडियानामा के मुताबिक़ फिलहाल ये सुविधा हिंदी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में मिलेगी.


    अगर आप पहली बार यूट्यूब इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपनी चुनी हुई भाषा में तरह-तरह के वीडियो देखने का विकल्प मिलेगा. जो लोग यूट्यूब इस्तेमाल करते हैं उनके लिए देखने की हिस्ट्री पर नज़र रखते हुए यूट्यूब की तरफ से वीडियो के सुझाव दिखाई देंगे.

    Ye Bhi Jane: / Click Karke:

    ऐसा पहली बार हुआ है कि यूट्यूब भारत में अपनी सर्विस इतनी भाषाओँ में खोजना आसान कर रहा है. 
    गूगल लोगों की पसंदीदा भाषा में वीडियो इसीलिए दिखाना चाहता है ताकि लोग वीडियो देखने के लिए सिर्फ़ यूट्यूब का इस्तेमाल करें. इससे भारत जैसे बाज़ार पर उसकी पकड़ मज़बूत बनी रहेगी और फ़ेसबुक के वीडियो की पहल से उसे टक्कर लेने में मदद भी मिलेगी.
    यूट्यूब गानों को MP3 कैसे बनाएं


    वीडियो देखने के लिए लोगों की पहली पसंद बनने के लिए गूगल और भी बहुत कुछ कर रहा है. हाल में ही यूट्यूब ने गो फॉर इंडिया लॉन्च किया है.
    इसके जरिए आप ऑफ़लाइन होने की बावजूद गो यूजर को वीडियो भेज सकते हैं. आप वीडियो और गेम्स भी ऑफ़लाइन सेव कर सकते हैं. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि भारत में इंटरनेट की कनेक्टिविटी कई देशों के मुकाबले ख़राब है.

    यूट्यूब की कोशिश है कि वेबसाइट को और भी बेहतर बनाया जाए इसलिए उसने कल्चर मशीन के साथ मिलकर असली वीडियो कंटेंट जारी किया जाए.
    गूगल ने यूट्यूब हीरोज लॉन्च किया गया है, ये एक ऐसा प्रोग्राम है जिसके जरिए यूजर उस वीडियो को रिपोर्ट कर सकते हैं जो निर्देशों का पालन नहीं करते.

    यूजर्स इसमें कैप्शन और सब टाइटल जोड़ सकते हैं. इसके जरिए उन यूजर पर कार्रवाई की जा सकती है जो ऐसे वीडियो अपलोड करते हैं जो विज्ञापन के लिहाज से सही नहीं हैं.
    लेकिन कई यूट्यूब को लेकर शिकायत भी की जाती है. सबसे ज्यादा कॉपीराइट और कंटेंट को लेकर शिकायत होती है.

    यूट्यूब पर हर दिन लाखों वीडियो शेयर किए जाते हैं. ऐसे हर वीडियो की निगरानी कर पाना नामुमकिन है.
    कुछ वीडियो के जरिए अपराध को बढ़ावा भी मिलता है. भारत में कुछ कड़े क़ानून की वजह से यूट्यूब को इसमें बदलाव करने पड़े हैं.

    Thank You For Reading..!



    IsraFeel

    About IsraFeel -

    Hye Guys, Welcome ! I am IsraFeel Raeen. I am an Indian blogger and share useful content on this website regularly. If you like his articles then share this website with your friends and you can also subscribe this website for new interesting article, top news and Social media like as Whats App, Facebook, Twitter and Instagram Related all Material (Masala) .

    Subscribe to this Blog via Email :

    Ask everything here ? I will Reply shortly