जियो सिम का भरना पड़ सकता है बिल, जानिए कैसे बचें ?
नई दिल्ली। जैसे ही रिलायंस जियो लॉन्च हुआ और उसने 31 दिसंबर तक सभी सेवाएं मुफ्त में देने की घोषणा की तो बहुत से लोग रिलायंस जियो की सिम लेने के लिए लाइन में जा खड़े हुए। लोगों ने लाइन लगाकर जियो की मुफ्त सेवा देने वाली सिम तो ले ली, लेकिन ये नहीं देखा कि जो सिम वो ले रहे हैं वह प्रीपेड है या फिर पोस्टपेड।
अगर आपने भी रिलायंस जियो सिम लिया है तो आपको ये पता होना जरूरी है कि आपकी सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड। अगर आपकी सिम प्रीपेड है तब तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर आपकी सिम पोस्टपेड है तो जैसे ही जियो की तरफ से दी जा रही मुफ्त सेवा खत्म होंगी, तो आपके पास जियो की तरफ से बिल आना शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि पहले तो रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा 31 दिसंबर तक के लिए थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 31 मार्च तक के लिए मुफ्त कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे चेक करें कि आपका सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड।
माईजियो ऐप में जाएं
आपका सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड, इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको माईजियो ऐप में जाना होगा और उसमें दिख रहे My jio विकल्प के सामने दिए गए open पर क्लिक करना होगा।
दूसरा स्टेप
open पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिस पर लिखा होगा Welcome to your digital life. इसी पेज पर नीचे की ओर लिखा होगा Skip Sign In. आपको इस पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक अन्य पेज खुलेगा।
प्रीपेड की ये है पहचान
सामने खुलने वाली नई स्क्रीन पर सबसे ऊपर माई जियो लिखा होगा और उसके नीचे बैलेंस लिखा होगा। आपका बैलेंस 0.0 दिखाएगा। अगर आपके फोन में बैलेंस (Balance) लिखा आता है तो इसका मतलब है कि आपका सिम प्रीपेड है।
पोस्टपेड को ऐसे पहचानें
अगर आपकी स्क्रीन पर Balance की जगह Unbilled Amount लिखा दिखाई देता है तो आपका फोन पोस्टपेड है। ऐसी स्थिति में अगर आप बिल से बचना चाहते हैं तो मुफ्त ऑफर खत्म होने से पहले ही अपनी सिम को बंद करवा दें या फिर पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलवा लें।





Ask everything here ? I will Reply shortly