Join Us

+91-9056508230

  • Civil Engineering
  • IPL-2017 Bikenge Ab Kitne Khiladi Jane Apne Best Khiladi/ Team ke Bare me... - TazaTop

    Saturday, 4 February 2017

    IsraFeel

    IPL-2017 Bikenge Ab Kitne Khiladi Jane Apne Best Khiladi/ Team ke Bare me...

    20 फरवरी को होगी आईपीएल-10 नीलामी खरीदे जाएंगे 76 खिलाड़ी

    बीसीसीआई का संचालन अब प्रशासकों की समिति कर रही है और उनकी सामने सबसे बड़ा काम पांच अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल की तैयारियों में तेजी लाना है। बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा कि 750 खिलाड़ियों ने खुद को पंजीकृत कराया है। बयान के अनुसार, आईपीएल फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों की नीलामी में 2017 सत्र के लिए अधिकतम 143 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के साथ जाएंगी। इसमें कहा गया, ‘टीमें अधिकतम 27 खिलाड़ियों को जोड़ सकती है जिसमें नौ विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। नीलामी में 28 विदेशी खिलाड़ियों सहित अधिकतम 76 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है।
    नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सर्वाधिक 23 करोड़ 35 लाख रूपये की राशि के साथ उतरेगी। दिल्ली डेयरडेविल्स के पास नीलामी के लिए 23 करोड़ एक लाख रूपये हैं। मुंबई की टीम सबसे कम 11 करोड़ 55 लाख 50 हजार रूपये के साथ नीलामी में उतरेगी। उससे कुछ अधिक राशि रायल चैलेंजर्स बेंगलूर (12 करोड़ 82 लाख 50 हजार) के पास है। पुणे सुपर जाइंट्स और गुजरात लायंस क्रमश:17 करोड़ 50 लाख और 14 करोड़ 35 लाख रूपये की राशि के साथ उतरेंगी।
    टीम में खिलाड़ियों की सीमा 27 तक सीमित होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के काफी खिलाड़ियों को खरीदने की उम्मीद है क्योंकि उसके पास अभी सिर्फ 14 खिलाड़ी हैं। नीलामी के एक दिन बाद 21 फरवरी को फ्रेंचाइजियों की कार्यशाला होगी। इशांत शर्मा, डेल स्टेन और केविन पीटरसन जैसे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने दिसंबर में रिलीज किया था। पीटरसन इस साल आईपीएल नीलामी से हट गए हैं।

    IsraFeel

    About IsraFeel -

    Hye Guys, Welcome ! I am IsraFeel Raeen. I am an Indian blogger and share useful content on this website regularly. If you like his articles then share this website with your friends and you can also subscribe this website for new interesting article, top news and Social media like as Whats App, Facebook, Twitter and Instagram Related all Material (Masala) .

    Subscribe to this Blog via Email :

    Ask everything here ? I will Reply shortly